पीटीआई, मुंबई। ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर. रहमान को वाशिंगटन में आयोजित समारोह में ‘एकेडमी आफ अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
रहमान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की और प्रतिष्ठित फिल्मकार पीटर जैकसन से मिले‘गोल्डन प्लेट’ पुरस्कार की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।
उन्होंने पोस्ट किया, ‘एकेडमी आफ अचीवमेंट अवार्ड’ प्राप्त कर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। वाशिंगटन स्थित गैर-लाभकारी संगठन अकादमी ऑफ अचीवमेंट’ कला, विज्ञान, कारोबार और लोक सेवा जैसे क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करता है।
रहमान देश के सबसे प्रतिष्ठित संगीतकारों में शामिल हैं। रहमान को गीत ‘जय हो’ के लिए दो ऑस्कर पुरस्कार मिले थे। उन्होंने बांबे, रोजा, ताल, लगान, रंग दे बसंती, गुरु, जोधा अकबर, रॉकस्टार, हाईवे, तमाशा जैसी फिल्मों के संगीतकार हैं।