• Fri. Jun 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मुंबईः चलती लोकल ट्रेन में 22 साल के युवक की हत्या, जानिए क्या है मामला

Byadmin

Jun 26, 2026


लोकल ट्रेन
इमेज कैप्शन, मुंबई की एक लोकल ट्रेन में मयंक की हत्या कर दी गई (फ़ाइल फ़ोटो)

    • Author, अल्पेश करकरे
    • पदनाम, बीबीसी मराठी
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

मुंबई की एक चलती लोकल ट्रेन में 22 साल के युवक मयंक लोहार पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई.

यह घटना 23 जून की रात क़रीब 10 बजे अंधेरी और बोरीवली रेलवे स्टेशनों के बीच चल रही एक लोकल ट्रेन में हुई.

पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेन के कोच का दरवाज़ा बंद करने को लेकर हुए विवाद में यह हत्या हुई.

इस हत्या के अभियुक्त की पहचान 30 साल के रोशन सुवर्णा के रूप में हुई है. हत्या के बाद रोशन, बोरीवली स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 6 पर ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही उतर कर फ़रार हो गया.

हालांकि पुलिस ने अभियुक्त रोशन सुवर्णा को 24 जून यानी बुधवार को कुर्ला गिरफ़्तार कर लिया.

By admin