• Sun. Jul 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल ख़त्म करने से इनकार, अभिजीत दीपके ने जताई ये आशंका

Byadmin

Jul 18, 2026


सोनम और अभिजीत

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सोनम वांगचुक की पल्स, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन सेचुरेशन स्थिर है
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से उठाकर सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया.

नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ सोनम वांगचुक ने 28 जून से भूख हड़ताल शुरू की थी और इसको 21 दिन पूरे हो चुके हैं.

सफ़दरजंग अस्पताल ने शनिवार रात सोनम का हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि सोनम वांगचुक ने ड्रिप और मुंह से किसी भी तरह का तरल पदार्थ लेने से मना कर दिया है.

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने सोनम को जल्द से जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज करने की मांग की है.

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल की घोषणा की है. उन्होंने शनिवार शाम एक्स पर एक वीडियो जारी कर आशंकाएं जताई हैं कि रात में दिल्ली पुलिस धरनास्थल पर कार्रवाई कर सकती है.

By admin