• Sun. Jul 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सोनम वांगचुक के बाद जंतर-मंतर पर अब कौन हैं भूख हड़ताल पर

Byadmin

Jul 19, 2026


जंतर मंतर पर 28 जून से भूख हड़ताल पर मौजूद नेहा, आमीन और मनीष, यह तस्वीर 14 जून की है

इमेज स्रोत, Shubh Rana

इमेज कैप्शन, जंतर मंतर पर 28 जून से भूख हड़ताल पर मौजूद मनीष, नेहा और आमीन (बाएं से दाएं), यह तस्वीर 14 जून की है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

दिल्ली पुलिस की ओर से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनशन शुरू कर दिया है.

दिल्ली पुलिस पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार तड़के धरनास्थल से उठाकर सफ़दरजंग अस्पताल ले गई थी.

सोनम वांगचुक 28 जून से अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे थे. शनिवार को उनकी भूख हड़ताल 21वें दिन में प्रवेश कर चुकी है.

सोनम वांगचुक ने सफ़दरजंग अस्पताल में भी ड्रिप या मुंह के ज़रिए कोई भी तरल पदार्थ या दवा लेने से मना कर दिया है.

वहीं, सीजेपी ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं. 20 जुलाई को होने वाला ‘चलो संसद’ मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा.”

By admin