• Sat. Aug 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग’ को न छापने की रिपोर्ट पर पब्लिकेशन कंपनी ने जारी किया बयान

Byadmin

Aug 29, 2026


सोनिया गांधी की आत्मकथा का कवर पेज

इमेज स्रोत, Rahul Gandhi/X

इमेज कैप्शन, राहुल गांधी ने अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी के जन्मदिन पर इस किताब का कवर पेज सोशल मीडिया पर साझा किया था.

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित संस्मरण किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव’ को लेकर प्रकाशन कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने बयान जारी कर बताया है कि वो भारत में इस किताब की प्रकाशक नहीं है.

हालांकि, इससे पहले अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट में यह दावा किया था कि पैंगुइन रैंडम हाउस इंडिया इसके प्रकाशन से पीछे हट गई है.

अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक़, प्रकाशक ने सोनिया गांधी से किताब के कुछ हिस्सों को संपादित करने और हटाने के लिए कहा था जिससे उन्होंने इनकार कर दिया.

वहीं, एक बयान में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा है कि वह भारत में ‘बिलॉन्गिंग’ की प्रकाशक नहीं है.

पेंगुइन ने बयान में क्या कहा?

अपने बयान में पेंगुइन ने कहा है, “पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया भारत में ‘बिलॉन्गिंग’ की प्रकाशक नहीं है. ये कहना कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने ‘बिलॉन्गिंग’ को प्रकाशित न करने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि लेखिका ने संपादकीय बदलावों को ख़ारिज कर दिया था, यह परिस्थितियों को सटीक रूप से प्रदर्शित नहीं करता है.”

By admin