• Mon. Nov 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सोनिया गांधी ने बताया क्यों लगता था इंदिरा गांधी से डर, राजीव गांधी की हत्या के बाद कैसे बदल गई थी ज़िंदगी?

Byadmin

Nov 16, 2026


'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' के लॉन्च पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सोनिया गांधी

इमेज कैप्शन, ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव’ के लॉन्च पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सोनिया गांधी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

दिल्ली में 16 नवंबर को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव’ के लॉन्च के मौक़े पर उन्होंने और उनके बेटे और लोकसभा में नेता, प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गांधी परिवार के निजी जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बात की.

इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्लाह, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए.

ख़ास बात ये रही कि बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी समारोह में पहुंचे थे.

सोनिया गांधी ने बताया कि शादी के बाद अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ उनके शुरुआती रिश्ते कैसे थे. उन्होंने यह भी बताया कि इंदिरा गांधी को ‘मां’ या ‘मम्मी’ कहने में उन्हें क्यों झिझक होती थी.

इंदिरा गांधी से रिश्ते

सोनिया गांधी ने अपनी सास इंदिरा गांधी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया

इमेज कैप्शन, सोनिया गांधी ने अपनी सास इंदिरा गांधी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया

सोनिया गांधी ने कहा कि वह इंदिरा गांधी से डरती थीं. उन्हें समझ नहीं आता था कि उनसे कैसे बात करें और क्या कहें.

By admin