• Wed. Oct 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

स्कूलों में ‘हिजाब’ बैन पर अज़रबैजान का तुर्की से बढ़ा तनाव

Byadmin

Oct 14, 2026


अज़रबैजान

इमेज कैप्शन, इस्तांबुल अज़रबैजान कल्चर हाउस एसोसिएशन के सदस्य कादिकोय पियर स्क्वेयर के पास (प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

अज़रबैजान की सत्तारूढ़ पार्टी ने मंगलवार को सीधे तौर पर तुर्की पर दोनों देशों के बीच “कृत्रिम तनाव” पैदा करने का आरोप लगाया.

यह विवाद अज़रबैजान के प्राथमिक और हाई स्कूलों में इस हफ़्ते लागू किए गए हिजाब प्रतिबंध को लेकर शुरू हुआ है.

अज़रबैजान ने मंगलवार को स्कूल यूनिफॉर्म से जुड़े नियम लागू करने के अपने फ़ैसले का बचाव किया. इन नियमों के कारण इस्लामी हिजाब पर पाबंदियों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं.

अज़रबैजान ने अपने क़रीबी सहयोगी तुर्की से अपने आंतरिक मामलों से दूर रहने को भी कहा.

अज़रबैजान के संविधान में धर्म को स्टेट से अलग रखा गया है और धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी गई है. मुख्य रूप से मुस्लिम आबादी वाला अज़रबैजान सोवियत यूनियन से अलग हुआ था और यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है. इस विवाद से अज़रबैजान और तुर्की के संबंधों में तनाव बढ़ गया है.

By admin