• Thu. Oct 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

स्पेन में दो तेज़ रफ़्तार ट्रेनों की टक्कर, 68 लोगों की मौत, पीएम ने कहा- ‘पूरा देश शोक में’

Byadmin

Oct 29, 2026


स्पेन में दो ट्रेनों की टक्कर

इमेज कैप्शन, राजधानी मैड्रिड से कुछ दूर दो तेज़ रफ़्तार ट्रेनों की टक्कर हुई है
सारांश

  • स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेन की दूसरी ट्रेन से टक्कर में कम से कम 68 लोगों की मौत हुई है.
  • दोनों ट्रेनों में 500 से ज़्यादा यात्री सफ़र कर रहे थे.
  • प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने कहा कि वह इस “गंभीर ट्रेन हादसे” से स्तब्ध हैं और परिवहन मंत्री के लगातार संपर्क में हैं.
  • रेल ऑपरेटर एडिफ़ के मुताबिक़ हादसा रेनफ़े की ट्रेन और इर्यो की ट्रेन के बीच हुआ, जो मैड्रिड-सेविया रूट पर चलती है.
  • ट्रेन में सफ़र कर रहे 17 साल के एक यात्री ने स्पेनिश ब्रॉडकास्टर से कहा कि घटनास्थल पर “अराजकता” का माहौल था.
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

मैड्रिड के दक्षिण में उर्दा के पास दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 68 लोगों की मौत हुई है.

कास्तिया-ला मांचा की क्षेत्रीय सरकार ने इस बात की पुष्टि की है.

दोनों ट्रेनों में 500 से ज़्यादा यात्री सवार थे. राहत और बचाव अभियान जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

बीबीसी वेरीफ़ाई ने हादसे के बाद सामने आई ताज़ा वीडियो फुटेज का विश्लेषण किया है. सत्यापित वीडियो में एक ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरकर पलटे हुए दिखाई दे रहे हैं.

पहले डिब्बे को काफ़ी नुकसान पहुंचा है और उसके आसपास मलबा बिखरा हुआ है. एक दूसरी वीडियो में कई इमरजेंसी वाहन और हाई-विज़िबिलिटी जैकेट पहने रेस्क्यू वर्कर दिखाई दे रहे हैं.

By admin