• Wed. Sep 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘हमने बुज़ुर्गों को यहां नमाज़ पढ़ते देखा’: सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ढहाए जाने के बाद अब क्या हैं ज़मीनी हालात

Byadmin

Sep 16, 2026


तस्वीर में मलबे के इर्द गुर्द पुलिस बैरिकेड्स देख रहे हैं, उसी जगह पर मस्जिद हुआ करती थी; अब वहां सिर्फ़ मलबा है.
इमेज कैप्शन, तस्वीर में जहां पुलिस बैरिकेड्स लगे हुए हैं, मस्जिद वहीं हुआ करती थी, अब वहां सिर्फ़ मलबा है.

“पुरानी मस्जिद है. मेरे दादा को मैंने ख़ुद वहां नमाज़ पढ़ते देखा है. अपने अब्बू को भी मैंने वहां नमाज़ पढ़ते देखा है और मैं ख़ुद भी वहां गया हूं. आज भी कभी-कभी हम वहां जाकर नमाज़ पढ़ लेते थे, जुमे की नमाज़ भी.”

शरीफ़ अहमद सहारनपुर कलेक्ट्रेट से सटे इलाके़ में रहते हैं. इसी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एक पुरानी मस्जिद को प्रशासन ने पांच सितंबर 2026 को ढहा दिया.

मुस्लिम पक्ष का दावा है कि यह मस्जिद 100 साल से ज़्यादा पुरानी थी. वहीं प्रशासन का कहना है कि यह सरकारी ज़मीन पर बना ग़ैरक़ानूनी ढांचा था और इसके ख़िलाफ़ बेदख़ली की क़ानूनी कार्रवाई की गई थी.

हालांकि, शरीफ़ अहमद के हिंदू पड़ोसी अमित टंडन कहते हैं, “यहां बहुत ज़्यादा ग़लत हुआ है. ये हमें भी महसूस हुआ है. ये सब परिवार अपना ही है. हम इस बात के ख़िलाफ़ हैं.”

मस्जिद गिराए जाने के बाद अब इस जगह पर बैरिकेड्स लगे हैं, बैरिडेड्स से आगे जाने की अनुमति हमें नहीं दी गई.

By admin