• Fri. Sep 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘हम बच नहीं सकते थे, भीड़ हमें जननांग चोर बता रही थी’: अफ़्रीका में फैली जानलेवा अफ़वाहें

Byadmin

Sep 4, 2026


बोनिफ़ेस म्गाला

इमेज स्रोत, Alfred Lasteck / BBC

इमेज कैप्शन, तंज़ानिया बोनिफ़ेस म्गाला और उनके एक दोस्त को एक रेस्तरां से बाहर खींच लिया गया और भीड़ ने उन पर हमला कर दिया

बीबीसी ग्लोबल डिसइन्फ़ॉर्मेशन यूनिट ने छह अफ़्रीकी देशों के पुलिस बलों से आंकड़े जुटाने के बाद पाया है कि अक्तूबर 2025 और इस साल जुलाई के बीच ‘जननांग चोरी’ के अफ़वाहों के बाद 80 से अधिक लोगों की लिंचिंग हुई.

ये हत्याएं उन अफ़वाहों से जुड़ी हैं जिनमें दावा किया जाता है कि कंधे पर एक साधारण सा थपथपाना किसी पुरुष के जननांगों को सिकोड़ सकता है या उन्हें ग़ायब कर सकता है.

इन दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. सोशल मीडिया पर फैली ग़लत जानकारी इन अफ़वाहों को बढ़ावा दे रही है.

तंज़ानिया के मैकेनिक बोनिफ़ेस म्गाला ने बीबीसी को अप्रैल में हुई अपनी आपबीती सुनाई. उस दौरान उन्हें बुरी तरह पीटा गया था क्योंकि लोगों को यक़ीन था कि वह जननांग चुराने वाले हैं.

(इस कहानी में कुछ विवरण विचलित करने वाले हो सकते हैं.)

By admin