• Fri. Sep 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Janmashtami 2026 Live:मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जानिए आज रात पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र – Shree Krishna Janmashtami 2026 Date And Time Puja Shubh Muhurat Samagri Mantra And Wishes In Hindi

Byadmin

Sep 4, 2026


07:02 PM, 04-Sep-2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी

06:29 PM, 04-Sep-2026

Krishna janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर इन मंत्रों का करें जाप

  • ऊं गोविंदाय नम:
  • ऊं अनंताय नम:
  • ऊं अच्युताय नम:
  • ऊं माधवाय नम:
  • ऊं आदित्याय नम:
  • ऊं बलभद्रप्रियनुजाय नम:
  • ऊं सच्चिदानंदविग्रहाय नम:

05:47 PM, 04-Sep-2026

Krishna janmashtami 2026: वृंदावन के इस्कान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम 

वृंदावन के इस्कान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। हजारो लोग कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर भक्ति और उत्साह में डूबे हैं।

 

05:31 PM, 04-Sep-2026

Krishna Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पूजा विधि 

  • – कान्हा को पंचामृत से स्नान कराएं फिर बाद में गंगाजल, शुद्ध जल से स्नान करवाएं।
  • – कान्हा का अभिषेक करते समय लगातार ऊं नमो भगवते वासुदेवाय या फिर हरे कृष्णा मंत्र का जाप करें।
  • – कान्हा का अभिषेक पूरा होने के बाद प्रतिमा को साफ और मुलायम कपड़े से पोंछे।
  • – इसके बाद कान्हा को नया वस्त्र पहनाएं और माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

05:15 PM, 04-Sep-2026

Krishna janmashtami 2026: जन्माष्टमी पूजा विधि 

  • – आज रात 12 बजे के ठीक पहले एक खीरे के बीच से काटकर कान्हा का प्रतीक रूप रखें।
  • – फिर ठीक 12 बजे घंटी और शंख बजाकर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की,… बोलकर कान्हा का स्वागत करें।
  • – इसके बाद कान्हा को एक तांबे या पीतल के परात में उन्हें विराजित करें और भोग, पूजा और आरती करें।

05:01 PM, 04-Sep-2026

Krishna janmashtami Wishes 2026: जन्माष्टमी के मौके पर अपनों को भेजें ये संदेश

हर कदम पर साथ हो मुरलीघर

हर पल में साथ हो गिविंद हर

आपके जीवन में बरसें खुशियां

रहे सदा कान्हा का सहारा

कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामना संदेश

04:47 PM, 04-Sep-2026

Krishna janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर कान्हा को अर्पित करें ये भोग

  • – लड्डू गोपाल को माखन और मिश्री सबसे प्रिय होती है। ऐसे में आज के दिन कान्हा को ताजा माखन और मिश्री अप्रित करें।
  • – कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को धनिया पंचीरी का भोग जरूर लगाएं।
  • -दूध और मखाने की खीर
  • – पंचामृत 
  • – फल और मेवे का भोग

04:28 PM, 04-Sep-2026

Janmashtami 2026: भगवान कृष्ण के उपदेश

इस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण के दिए उपदेशों को अपनाएं, जिससे जीवन सुखी, सुंदर, शांत और सफल बन सके।

  • कर्म को पूजा समझें, फल की चिंता छोड़ें
  • रिश्तों में प्रेम, मर्यादा और संतुलन रखें
  • संकट में धैर्य और विवेक बनाए रखें
  • धर्म के लिए डटकर खड़े रहें
  • भक्ति का सार है समर्पण और विश्वास

04:07 PM, 04-Sep-2026

Janmashtami Puja Muhurat 2026: आज रात जन्माष्टमी पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज के दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि आधी रात को 2 बजकर 25 मिनट पर शुरू हो चुकी है। जो 5 सितंबर को रात 12 बजकर 13 मिनट पर खत्म हो जाएगी। आज रात कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के पूजन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 57 मिनट से लेकर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कुल 45 मिनट रहेगा। ऐसे में इस अवधि के दौरान लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाएं। 

 

03:49 PM, 04-Sep-2026

Janmashtami 2026: भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव

आज देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का यह पर्व पंचांग के अनुसार, 5253वां जन्मोत्सव है। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर द्वापर युग के समय बनने वाला योग फिर से बना है।  

 



By admin