• Mon. Jun 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हिंद रजब: आप जानते हैं ग़ज़ा की वो बच्ची मर चुकी है पर यह फ़िल्म उसको बचा लेने की उम्मीद देती है

Byadmin

Jun 22, 2026


छह साल की हिंद रजाब को जनवरी 2024 में ग़ज़ा में हुई गोलीबारी में मारी गई थी

इमेज स्रोत, Rajab Family

इमेज कैप्शन, छह साल की हिंद रजब जनवरी 2024 में ग़ज़ा में हुई गोलीबारी में मारी गई थी

“प्लीज़ मुझे यहाँ से निकाल लें, मुझे डर लग रहा हैं, वह मुझ पर गोलियाँ चला रहे हैं.”

कार में फँसी अकेली छह साल की बच्ची… कार में सवार उसके सारे रिश्तेदार मारे जा चुके हैं.

गोलीबारी और शवों के बीच छिपी बैठी यह बच्ची मोबाइल फ़ोन पर वॉलन्टियर्स से गुहार लगा रही है. वह सहमी हुई है, पर लड़ रही है.

यूँ तो यह किसी भी काल्पनिक फ़िल्म का सीन हो सकता है. लेकिन जब आप सिनेमाहॉल के अंधेरे में ‘द वॉयस ऑफ़ हिंद रजब’ फ़िल्म देख रहे होते हैं तो यह एहसास ही सिहरन भर देता है कि यह कल्पना नहीं हक़ीक़त है… कि इस बच्ची की आवाज़ किसी एक्टर की नहीं है.

यह फ़िल्म है ‘द वॉयस ऑफ़ हिंद रजब’ जो कई महीनों के विवाद के बाद भारत में ‘ए’ सर्टिफ़िकेट के साथ रिलीज़ हुई है.

By admin