• Thu. May 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हिज़्बुल्लाह के वो ड्रोन जो पड़ रहे हैं इसराइल पर भारी

Byadmin

May 21, 2026


इसराइल की सीमा के पास उड़ता हिज़्बुल्लाह का झंडा लिए एक ड्रोन (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, ANWAR AMRO/AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, इसराइल की सीमा के पास उड़ता हिज़्बुल्लाह का झंडा लिए एक ड्रोन (फ़ाइल फ़ोटो)

हिज़्बुल्लाह ने इसराइल पर हमले के लिए छोटे फ़र्स्ट-पर्सन व्यू (एफ़पीवी) ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ा दिया है. इनमें कुछ ऐसे सिस्टम भी शामिल हैं जो फ़ाइबर-ऑप्टिक केबल से नियंत्रित होते हैं ताकि उन्नत रक्षा प्रणालियों (एडवांस डिफ़ेंस सिस्टम) से बचा जा सके.

बीबीसी वेरिफ़ाई ने 26 मार्च से लेबनानी सशस्त्र समूह की ओर से साझा किए गए 35 वीडियो का जियो-लोकेशन देखा है, जिनमें इसराइली सैनिकों, बख़्तरबंद वाहनों और एयर डिफ़ेंस सिस्टम पर दक्षिणी लेबनान और उत्तरी इसराइल में हमले दिखाए गए हैं.

विशेषज्ञों ने बीबीसी वेरिफ़ाई को बताया कि इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) अब तक “कोई प्रभावी प्रतिरोधक उपाय विकसित करने में कामयाब नहीं हो पाई है, क्योंकि छोटे ड्रोन आसानी से डिटेक्शन सिस्टम को पार कर जाते हैं.”

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इन ड्रोन्स को बाज़ार में उपलब्ध पुर्ज़ों और 3डी-प्रिंटेड हिस्सों से भी बनाया जा सकता है और ये उन काफ़ी ज़्यादा कीमत वाले लक्ष्यों की तुलना में बेहद सस्ते हैं, जिन्हें वे नष्ट कर सकते हैं.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin