• Tue. Sep 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हूती कौन हैं जिन्होंने सऊदी अरब को कर रखा है परेशान

Byadmin

Sep 22, 2026


ईरान समर्थित हूती हथियारबंद गुट का यमन के बड़े हिस्से पर क़ब्ज़ा है (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, Mohammed HUWAIS / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान समर्थित हूती हथियारबंद गुट का यमन के बड़े हिस्से पर क़ब्ज़ा है (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने कहा है कि उनका देश हूती हथियारबंद गुट के ख़िलाफ़ लड़ाई में सऊदी अरब का साथ देगा. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन सऊदी अरब को ‘रक्षात्मक’ सैन्य मदद देगा.

ब्रिटेन सऊदी अरब को “डिफ़ेंसिव एयर-टू-एयर रिफ़्यूलिंग ” में मदद देगा. प्रधानमंत्री बर्नहम ने कहा कि यह फ़ैसला सऊदी अरब की ओर से “सैन्य सहायता” के अनुरोध के बाद लिया गया है.

डिफ़ेंसिव एयर-टू-एयर रिफ़्यूलिंग का मतलब है कि एक सैन्य विमान हवा में उड़ते हुए दूसरे सैन्य विमान को ईंधन देता है, ताकि वह लंबे समय तक हवा में रह सके और उसे बार-बार एयरबेस लौटकर ईंधन भरने की जरूरत न पड़े

यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार और हूती लड़ाकों के बीच गृह युद्ध चल रहा है. इस युद्ध में पड़ोसी देश सऊदी अरब यमन की सरकार का समर्थन करता है.

हाल के दिनों में हूतियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद और लाल सागर से लगे इलाक़ों में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए हैं.

By admin