• Fri. Sep 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हूती विद्रोहियों ने किया लाल सागर के पूरे यमन तट पर कब्ज़ा करने का दावा, अब तक क्या पता

Byadmin

Sep 11, 2026


हूती विद्रोही

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, बीते 17 जुलाई को यमन की राजधानी सना में सऊदी अरब के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान हूती लड़ाके

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

ईरान समर्थित हूती ग्रुप के लड़ाकों ने लाल सागर के एक अहम द्वीप पर कब्ज़ा कर लिया है. इसके साथ ही विद्रोही गुट ने यमन के पूरे लाल सागर तट को नियंत्रण में लेने का दावा किया है.

बीबीसी न्यूज़ के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने बाब अल-मंदेब स्ट्रेट में स्थित पेरिम द्वीप को अपने नियंत्रण में ले लिया है. इस द्वीप को मय्युन भी कहा जाता है.

समाचार एजेंसी एएफ़पी का भी कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों और एक स्थानीय सरकारी अधिकारी के अनुसार, हूतियों ने पेरीम द्वीप पर “कब्ज़ा कर लिया है.”

इस अधिकारी ने एएफ़पी को बताया, “सरकारी बलों के कल मय्युन (पेरिम) द्वीप से पीछे हटने के बाद, सशस्त्र हूती लड़ाकों की नावें वहां पहुंच गईं.”

पेरिम द्वीप बाब अल-मंदेब स्ट्रेट को दो हिस्सों में बाँटता है. यह उस व्यापारिक मार्ग का दक्षिणी प्रवेश द्वार है, जो एशिया और यूरोप को जोड़ता है.

By admin