• Fri. Sep 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ब्रिक्स पर बंटी कांग्रेस: चिदंबरम ने उठाए सवाल तो थरूर ने गिनाए फ़ायदे

Byadmin

Sep 11, 2026


शशि थरूर और चिदंबरम

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, पी चिदंबरम ने ब्रिक्स आयोजन पर सवाल उठाए, वहीं शशि थरूर ने इसे भारत के लिए प्रतिष्ठा बताया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

ब्रिक्स देशों का 18वां शिखर सम्मेलन दिल्ली में हो रहा है और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के नेता राजधानी आ रहे हैं.

इस बीच इस आयोजन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मतभेद उभर कर सामने आए हैं. पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने ब्रिक्स जैसे आयोजनों से भारत को मिलने वाले ठोस फ़ायदे पर सवाल उठाए हैं.

वहीं तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया देते हुए भारत की कूटनीतिक क्षमता की तारीफ़ की है.

पी चिदंबरम के बयान को लेकर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को तीख़ी प्रतिक्रिया दी है और उन्हें नाराज़ फूफा बताया.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम का बयान उनकी ‘दिमागी क्षमता पर सवाल’ उठाता है. यह बयान देकर उन्होंने ‘खुद को नाराज़ फूफा साबित’ कर दिया है.”

By admin