• Fri. Sep 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एक मैसेज, एक ज़िप फ़ाइल, और कंपनी के खाते से 1.5 करोड़ रुपये ग़ायब, क्या है बॉस स्कैम

Byadmin

Sep 11, 2026


महिला

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अहमदाबाद पुलिस ने एक नए किस्म का साइबर फ़ॉड पकड़ा है जिसमें कंपनी के बॉस को निशाना बनाया जाता है

एक मैसेज, एक ज़िप फ़ाइल, और फिर कुछ ही घंटों में कंपनी के खाते से 1.5 करोड़ रुपये का ट्रांसफ़र हो गया.

अहमदाबाद पुलिस ने इस अपराध के तह तक पहुंचने का दावा किया और बताया कि साइबर अपराधियों ने कंपनी के बॉस की पहचान का इस्तेमाल करके कर्मचारियों से बड़े पैमाने पर पैसे ट्रांसफ़र करवाए.

इस तरह के घोटाले में कंपनी के बॉस के नाम और प्रोफ़ाइल फ़ोटो का इस्तेमाल करके कंपनी के अकाउंटेंट या वित्त विभाग के कर्मचारी को व्हाट्सऐप पर एक संदेश भेजा जाता है.

संदेश में निर्देश दिया जाता है कि तुरंत एक निश्चित खाते में राशि ट्रांसफ़र करें. इस तरह के साइबर फ़्रॉड को ‘बॉस स्कैम’ के नाम से जाना जाता है.

भले ही संदेश बॉस के नंबर से न आया हो, लेकिन कर्मचारी के फ़ोन पर वह बॉस के नाम से दिखाई देता है. इससे कर्मचारी के सामने मैसेज को बिना वेरिफ़ाई किए पैसे ट्रांसफ़र करने का ख़तरा रहता है.

By admin