• Sat. Sep 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के साथ अमेरिका की जंग 2029 तक जारी रह सकती है, ऐसी संभावना क्यों है?

Byadmin

Sep 11, 2026


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

बुधवार, 9 सितंबर को अमेरिकी मीडिया में इस सवाल पर ज़ोर था कि ‘क्या यह युद्ध एक लंबे वक्त तक क्षेत्रीय संघर्ष में बदल रहा है जिससे एनर्जी मार्केट्स को बड़ा झटका लग सकता है? बजाय इसके कि ये पूछा जाए कि ‘युद्ध कब और कैसे खत्म होगा?’

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट किया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित ट्रंप प्रशासन के कई सीनियर अधिकारियों ने निजी तौर पर इस संभावना पर चर्चा की है कि ईरान के साथ संघर्ष ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के अंत तक जारी रह सकता है, जो कि साल 2029 तक जारी रहने वाला है.

यह आकलन युद्ध के जल्दी खत्म होने के बारे में ट्रंप की ओर से बार-बार दिए गए सुझावों से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करता है.

अपने हालिया बयान में उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि अमेरिका की निचली संसद के मध्यावधि चुनावों के तुरंत बाद युद्ध खत्म हो जाएगा, ये चुनाव दो महीने बाद होने वाले हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान इस चुनाव के परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है ताकि कांग्रेस में ऐसे लोग सत्ता में आ सकें जिनका तेहरान के प्रति कठोर रुख़ न हो.

By admin