• Sat. May 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हैदराबाद: एक पानी की टंकी कैसे बदल रही है युवाओं की ज़िंदगी

Byadmin

May 2, 2026


जब उसके माता-पिता उसकी शादी करके उसे ससुराल भेजना चाहते थे, तो वेन्नेला ने इस पानी की टंकी में अपनी शिक्षा जारी रखी
इमेज कैप्शन, जब वेन्नेला के माता-पिता उनकी शादी करना चाहते थे, तब उन्होंने इस पानी की टंकी में अपनी शिक्षा जारी रखी

“इस पानी की टंकी ने मेरी ज़िंदगी पूरी तरह बदल दी. इसने मुझे ग्रेजुएट बनाया. इसने मुझे चार पैसे कमाने का मौक़ा दिया. इसने मुझे 10 से 12 साल तक खाना खिलाया. इसने मुझे लोगों से बात करना और परिवार की देखभाल करना सिखाया. अगर यह पानी की टंकी मेरी ज़िंदगी में नहीं होती, तो मेरा अस्तित्व ही नहीं होता.”

वेन्नेला ने भावुक होकर हमसे उस पानी की टंकी के बारे में बात की जो उनके जीवन का आधार रही है.

जब उनके माता-पिता उनकी शादी करके उन्हें ससुराल भेजना चाहते थे, तब उन्होंने इस पानी की टंकी में अपनी पढ़ाई जारी रखी.

क्या आप जानना चाहते हैं कि पानी की टंकी में पढ़ाई करना कैसा होता है?

इस कहानी को समझने के लिए, आपको हैदराबाद के मियापुर मातृश्री नगर में स्थित वॉटर टैंक स्कूल के बारे में जानना होगा. यह पानी की टंकी कॉलोनी वेलफ़ेयर सोसाइटी की है.

By admin