• Thu. Apr 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

होर्मुज़ स्ट्रेट के बारे में अपने फ़ैसले पर ट्रंप ने कहा ‘चीन बहुत खुश है’

Byadmin

Apr 16, 2026


कैरोलिन लेविट

इमेज स्रोत, @StateDept

अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई पहले दौर की नाकाम बातचीत पर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी मध्यस्थों ने ज़बरदस्त भूमिका निभाई है. हम उनकी दोस्ती और इस समझौते को अंतिम रूप देने के उनके प्रयासों की सचमुच सराहना करते हैं.”

लेविट ने कहा, “राष्ट्रपति का मानना ​​है कि पाकिस्तानियों के माध्यम से इस संवाद को सुचारू रूप से जारी रखना महत्वपूर्ण है.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान में युद्ध खत्म कराने के लिए बातचीत इस हफ़्ते फिर शुरू हो सकती है.

पिछले शनिवार को इस्लामाबाद में ये बातचीत बिना किसी नतीजे के ख़त्म हो गई थी, जिसके बाद अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी कर दी थी.

खाड़ी क्षेत्र, पाकिस्तान और ईरान के अधिकारियों ने भी कहा है कि अमेरिका और ईरान की टीमें इस हफ़्ते के आख़िर में फिर पाकिस्तान लौट सकती हैं, हालांकि अभी तक कोई तारीख़ तय नहीं हुई है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है.

By admin