• Mon. Jun 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने के दावों के बीच अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्ज़रलैंड में बातचीत

Byadmin

Jun 22, 2026


जेडी वेंस, विटकॉफ़ और कुशनर

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, अमेरिका के मध्य पूर्व में विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और अमेरिकी राष्ट्रपति के दामाद जैरेड कुशनर स्विट्ज़रलैंड पहुंच गए हैं
 जेडी वेंस

इमेज स्रोत, Elizabeth Frantz – Pool/Getty Image

इमेज कैप्शन, 20 जून 2026 को स्विट्ज़रलैंड रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस

दक्षिणी लेबनान पर इसराइल के हमलों के बीच ईरानी सेना ने एक बार फिर कहा है कि उसने होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर दिया है. इसके बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत स्विट्ज़रलैंड में शुरू होने जा रही है.

ईरान ने यह भी कहा कि जंग ख़त्म करने को लेकर अमेरिका के साथ हुए समझौते के उल्लंघन की वजह से उसने स्ट्रेट को बंद करने का फ़ैसला किया है. हालांकि, अमेरिकी सेना का कहना है कि होर्मुज़ स्ट्रेट में ‘आवागमन अब भी जारी है.’

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रविवार तड़के स्विट्ज़रलैंड पहुंच गए. उनके अलावा अमेरिका के मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं.

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाग़र ग़ालिबाफ़ और विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची समेत ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार देर रात स्विट्ज़रलैंड पहुंचा.

यह बातचीत स्विट्ज़रलैंड के पर्यटक स्थल बर्गेनस्टॉक में हो रही है.

By admin