• Tue. Apr 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

होर्मुज़ स्ट्रेट में भारतीय झंडे वाले जहाज़ों पर हमलाः भारत के पास क्या हैं विकल्प

Byadmin

Apr 21, 2026


होर्मुज़ स्ट्रेट

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, होर्मुज़ स्ट्रेट संकट की वजह से कई भारतीय जहाज़ी फंसे हुए हैं और वापस लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं

  • पढ़ने का समय: 9 मिनट

होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव के बीच दो भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की घटना ने भारत के लिए स्थिति जटिल कर दी है.

भारत ने इस घटनाक्रम के बाद दिल्ली में ईरान के राजदूत मोहम्मद फ़थाली को बुलाया और गंभीर चिंता जताई.

भारत के विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक़, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ईरानी राजदूत के साथ बैठक के दौरान समुद्री सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्रता के महत्व पर भी ज़ोर दिया.

भारत ने ईरान से अपील भी की है कि भारत की ओर आने वाले जहाज़ों के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट में सुरक्षित और बिना रुकावट आवाजाही बहाल की जाए.

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत अपने जहाज़ों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ईरान और अन्य देशों के संपर्क में है.

By admin