• Sun. Aug 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

’12 साल की उम्र से लगी पोर्न देखने की लत’, ब्रिटिश ओलंपियन ने फिर कैसे पाया छुटकारा?

Byadmin

Aug 9, 2026


वीआर देखता हुआ शख्स

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, विशेषज्ञ इस बात पर एकमत नहीं हैं कि पोर्न देखने की आदत को वास्तविक में “लत” माना जाना चाहिए या नहीं (सांकेतिक तस्वीर)

पूर्व ब्रिटिश ओलंपिक गोताखोर फ्रेडी वुडवर्ड किशोरावस्था में ही समझ गए थे कि उन्हें पोर्न देखने की आदत से परेशानी होने लगी है.

उन्होंने बताया, “जब भी मैं पढ़ाई करने बैठता था, मेरा मन सिर्फ़ उन वेबसाइटों को खोलने का करता था.”

12 साल की उम्र तक वे नियमित रूप से ऐसी वेबसाइट देखने लगे थे, जिन्हें वे “हार्डकोर” साइट कहते हैं.

जैसे-जैसे उनका करियर आगे बढ़ा और उन्होंने ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया, वे दिन में कई बार एडल्ट कंटेंट देखने लगे.

अब 30 साल की उम्र में इस ओलंपियन ने बीबीसी को बताया है कि उन्होंने अपनी सोच बदलकर आख़िरकार इस आदत पर काबू पाया.

By admin