• Mon. Jul 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

142 साल बाद लॉर्ड्स पर हुआ ऐसा और भारतीय टीम ने रच डाला इतिहास

Byadmin

Jul 13, 2026


क्रांति गौड़ और स्नेह राणा

इमेज स्रोत, PA Media

इमेज कैप्शन, क्रांति गौड़ ने पहली पारी में पांच विकेट और स्नेह राणा ने दूसरी पारी में चार विकेट लिए

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वीमेंस टेस्ट क्रिकेट मैच को भारतीय टीम ने 270 रनों से जीत लिया है.

इंग्लैंड की टीम को मैच के चौथे और अंतिम दिन दूसरी पारी में जीत के लिए 457 रनों की ज़रूरत थी लेकिन उसकी पूरी टीम दूसरी पारी में 186 रनों पर ऑलआउट हो गई.

भारतीय वीमेंस क्रिकेट टीम के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि इस वजह से है क्योंकि इंग्लैंड में ही खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप मैच में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी.

लॉर्ड्स पर खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस मैच को कई उपलब्धियों के लिए भी याद किया जाएगा.

21 जुलाई से 23 जुलाई 1884 के बीच लॉर्ड्स पर पुरुष टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था. इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और पांच रनों से हराया था.

By admin