• Sun. Sep 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

25 साल बाद भी 9/11 हमलों के एक हज़ार से ज़्यादा पीड़ितों की पहचान संभव क्यों नहीं हो पाई?

Byadmin

Sep 12, 2026


जूलियट स्कॉसो सिर्फ़ चार साल की थीं, जब 9/11 में उनके पिता, फायरफाइटर डेनिस स्कॉसो, की मौत हो गई.

इमेज स्रोत, Juliette Scauso

इमेज कैप्शन, जूलियट स्कॉसो सिर्फ़ चार साल की थीं, जब 9/11 में उनके पिता, फायरफाइटर डेनिस स्कॉसो की मौत हो गई

पिछले 25 साल से जूलियट स्काउसो के पास अपने पिता की ज़िंदगी के आख़िरी दिन की केवल एक निशानी है. वह है उनके पिता का बुरी तरह टूटा और दबा हुआ फ़ायरफ़ाइटर हेलमेट.

जूलियट के पिता डेनिस स्काउसो न्यूयॉर्क सिटी फ़ायर डिपार्टमेंट यानी एफ़डीएनवाई की उस यूनिट में 12 साल से काम कर रहे थे, जो ख़तरनाक केमिकल और दूसरे पदार्थों से जुड़े मामलों को संभालती है.

पहले 11 सितंबर 2001 को डेनिस की ड्यूटी नहीं थी. लेकिन ज़्यादा ओवरटाइम भुगतान के लिए उन्होंने उस दिन किसी दूसरे कर्मचारी के साथ अपनी शिफ़्ट बदल ली.

चार बच्चों के पिता डेनिस, लॉन्ग आइलैंड में रहते थे. स्काउसो परिवार को बताया गया कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का साउथ टावर गिरते समय शायद वह उसके अंदर थे. कई महीने बाद उनका हेलमेट मिला, जिस पर उनका बैज नंबर लिखा था.

जूलियट कहती हैं, “मैंने अपनी लगभग पूरी ज़िंदगी यह मानते हुए बिताई है कि मेरे पिता की मौत हो चुकी है. साथ ही मैंने इस सच्चाई के साथ जीना सीखा है कि हमें उनके अवशेष कभी नहीं मिले.”

By admin