• Fri. May 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

3000 किमी रेंज और 30 घंटे की उड़ान… दुश्मनों का काल बनेगा भारत का AI लड़ाकू विमान ‘काल भैरव’

Byadmin

May 15, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेक-इन-इंडिया’ की वैश्विक पहचान को नई ऊंचाई देते हुए भारत का पहला स्वदेशी AI लड़ाकू विमान ‘काल भैरव’ अब पुर्तगाल में बनाया जाएगा। भारतीय AI युद्धक कंपनी FWDA ने गुरुवार को इसका एलान किया। कंपनी ने कहा कि वह यूरोपीय कंपनी SKETCHPIXEL के साथ मिलकर ‘कल भैरव’ को बनाएगी। बता दें SKETCHPIXEL, F-16 जैसे लड़ाकू विमानों के लिए अत्याधुनिक सिमुलेशन सिस्टम बनाने वाली कंपनी है।

इस समझौते के तहत SKETCHPIXEL, सिमुलेशन टेक्नोलॉजी, AI इंटीग्रेशन, संचार प्रणालियां और इंटरऑपरेबिलिटी क्षमताएं देगी, जबकि FWDA मुख्य ऑटोनॉमस सिस्टम और एयरफ्रेम डिजाइन के बौद्धिक संपदा अधिकार अपने पास रखेगी। यह साझेदारी भारतीय डिजाइन को यूरोपीय विनिर्माण विशेषज्ञता के साथ जोड़कर रक्षा क्षेत्र में एक नया मिसाल कायम करेगी।

HIV54iObIAEnbNF

कितना ताकतवर है ‘काल भैरव’?

‘काल भैरव’ एक मध्यम-ऊंचाई वाला, लंबी समय तक उड़ने वाला ऑटोनॉमस लड़ाकू विमान है। इसकी रेंज 3,000 किलोमीटर है और यह 30 घंटे से अधिक समय तक लगातार उड़ान भर सकता है। प्लेटफॉर्म में AI-आधारित लक्ष्य पहचान, झुंड समन्वय और एन्क्रिप्टेड संचार प्रणालियां शामिल हैं। पारंपरिक महंगे प्लेटफॉर्मों के बजाय FWDA ऑटोनॉमस हवाई शक्ति, स्वार्म सिस्टम और अगली पीढ़ी की हवाई सुरक्षा इकोसिस्टम बनाने पर जोर दे रही है।

HIWT7lNaUAAiaI4

क्या बोले FWDA के फाउंडर?

FWDA के संस्थापक और CEO सुहास तेजस्कंदा ने कहा, ‘यह सहयोग भारतीय-डिजाइन किए गए ऑटोनॉमस सिस्टम में बढ़ती अंतरराष्ट्रीय रुचि को दर्शाता है। यह साबित करता है कि भारतीय युद्धक प्रौद्योगिकी वैश्विक विनिर्माण इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पुर्तगाल की रणनीतिक स्थिति और NATO इकोसिस्टम तक पहुंच हमें यूरोपीय रक्षा नेटवर्क, सहयोग के अवसरों और वैश्विक तैनाती के नए रास्ते खोल देगी। हमारा बड़ा लक्ष्य भारत को दुनिया के शीर्ष रक्षा निर्यातकों में शामिल करना है।’

क्या बोले SKETCHPIXEL के सीईओ?

SKETCHPIXEL के CEO मिगुएल अब्रू ने कहा, ‘FWDA की डीप इंजीनियरिंग, अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स, AI और चिप विश्लेषण को हमारी सिमुलेशन, AI, इंटरऑपरेबिलिटी और सैन्य एकीकरण क्षमताओं के साथ जोड़ा जाएगा। संरचनात्मक डिजाइन से लेकर फर्मवेयर विकास, संचार, नियंत्रण और सत्यापन तक सब कुछ पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण में होगा। नए संचार सिस्टम, LVC इंटरऑपरेबिलिटी और AI मॉड्यूल को पुर्तगाल और भारत की प्रयोगशालाओं में संयुक्त रूप से विकसित किया जाएगा। टीमों के बीच नियमित ज्ञान आदान-प्रदान इस विकास की कुंजी है। हम पुर्तगाल और NATO देशों के लिए ‘काल भैरव’ प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।”

गेम चेंजर साबित होगा ‘काल भैरव’

यह साझेदारी भारत की रक्षा निर्यात क्षमता को बढाने के साथ स्वदेशी AI प्रौद्योगिकी को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित करेगी। ‘काल भैरव’ भविष्य के युद्धक्षेत्र में स्वायत्त हवाई शक्ति का गेम चेंजर साबित हो सकता है।

By admin