10:55 PM, 22-Jun-2026
Argentina vs Austria Live: पहले हाइड्रेशन ब्रेक तक कोई गोल नहीं
23 मिनट का खेल पूरा हो चुका है, लेकिन अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। सातवें मिनट में अर्जेंटीना को पेनाल्टी मिली, लेकिन लियोनेल मेसी गोल नहीं कर सके। हाइड्रेशन ब्रेक से लौटने के बाद दोनों टीमों की नजरें शुरुआती बढ़त लेने पर होंगी।
10:31 PM, 22-Jun-2026
Argentina vs Austria Live: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच मुकाबला शुरू
अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों टीमों की नजरें पहले हाफ में बढ़त लेने पर है।
10:23 PM, 22-Jun-2026
Argentina vs Austria Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
09:57 PM, 22-Jun-2026
Argentina vs Austria Live: पहले हाइड्रेशन ब्रेक तक कोई गोल नहीं, अर्जेंटीना-ऑस्ट्रिया की नजरें शुरुआती बढ़त पर
FIFA World Cup 2026 Argentina vs Austria Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का 43वां मैच ग्रुप-जे की अर्जेंटीन और ऑस्ट्रिया की टीमों के बीच डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। आप यहां पल-पल के पढ़ सकते हैं…