• Fri. Sep 20th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

Arvind Kejriwal In Janta Ki Adalat,सीएम पद से इस्तीफे के बाद ‘जनता की अदालत’ में अरविंद केजरीवाल, जंतर-मंतर पर 22 सितंबर को होगा कार्यक्रम – arvind kejriwal will address janta ki adalat at jantar mantar september 22 aam aadmi party

Byadmin

Sep 20, 2024


नई दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज ‘जनता की अदालत’ को संबोधित करेंगे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर ये कार्यक्रम होगा। इस बात की जानकारी आप नेता गोपाल राय ने दी है। केजरीवाल ने हाल ही में दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। केजरीवाल का इस्तीफा के बाद पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। यही वजह है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।

आप नेतृत्व ने दिल्ली चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रदेश स्तर पर मंडल प्रभारियों की बैठक बुलाई। जिसमें गोपाल राय ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारियों को सेनापति की तरह लड़ाई लड़नी होगी। जिससे अरविंद केजरीवाल एक बार फिर प्रचंड बहुमत से मुख्यमंत्री बनें। इसी दौरान गोपाल राय ने कहा कि 22 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जनता की अदालत लगेगी। इसमें पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सभी को संबोधित करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में आप सरकार जिस तरह से काम कर रही थी उसे रोकने के लिए बीजेपी ने ये हथकंडे अपनाए।

अरविंद केजरीवाल हरियाणा चुनाव प्रचार में जुटने जा रहे हैं। आज यानी 20 सितंबर को जगाधरी निर्वाचन क्षेत्र में केजरीवाल एक रोड शो के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल होंगे। पार्टी महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने बताया कि केजरीवाल आने वाले दिनों में राज्य के 11 जिलों में 13 कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। इनमें डबवाली, रानिया, भिवानी, महम, कलायत, असंध और बल्लभगढ़ और अन्य निर्वाचन क्षेत्र शामिल रहेंगे।

संदीप पाठक ने बताया कि केजरीवाल के आगे के अभियान कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और अपनी पार्टी के प्रचार के लिए केजरीवाल का व्यस्त कार्यक्रम रहेगा।

By admin