• Sat. Sep 21st, 2024

24×7 Live News

Apdin News

Atishi Marlena Education: सुषमा, शीला, आतिशी… दिल्ली की कौन सी महिला सीएम सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी? – delhi most educated cm atishi, sheila dixit, sushma swaraj education

Byadmin

Sep 17, 2024


Atishi Marlena Education: दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना होंगी। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। आप विधायकों ने आतिशी के नाम का स्वागत किया। इसके बाद उनका सीएम बनना तय हो गया है। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले बीजेपी की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं। आतिशी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

कितनी पढ़ी लिखी हैं आतिशी?

आतिशी मार्लेना की गिनती आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं में होती है। वो 2012 से ही आप के साथ जुड़ी हुई हैं। आतिशी को अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। उनका जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। आतिशी ने अपनी स्कूली पढ़ाई स्प्रिंगडेल्स स्कूल दिल्ली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने डीयू के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। आतिशी ने विदेश में भी पढ़ाई की है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से चेवेनिंग स्कॉलरशिप पर प्राचीन और आधुनिक इतिहास में मास्टर्स किया है।

शीला दीक्षित कितनी पढ़ी लिखी थीं?

इससे पहले दस साल तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस की शीला दीक्षित भी काम कर चुकी हैं। शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की थी। मिरांडा हाउस से पढ़ाई के दौरान ही उनकी राजनीति में रुचि बढ़ी और उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

सुषमा स्वराज की शिक्षा

बीजेपी की सीनियर नेता सुषमा स्वराज भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उनका जन्म 14 फरवरी 1953 को अंबाला कैंट हरियाणा में हुआ था। सुषमा स्वराज की प्रारंभिक शिक्षा अंबाला कैंट के सनातन धर्म कॉलेज में हुई। सुषमा ने ग्रेजुएशन तक अंबाला से ही पढ़ाई की। उन्होंने सनातन धर्म कॉलेज से ही संस्कृत और राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से डिपार्टमेंट ऑफ लॉ से कानून की पढ़ाई की। सुषमा को अंबाला कैंटोनमेंट से बेस्ट स्टूडेंट का अवॉर्ड मिला।

By admin