07:27 AM, 03-Aug-2026
Rain in Patna : मतगणना स्थल के आसपास बारिश से लोग प्रभावित

मतगणना स्थल के रास्ते में हर तरफ बारिश।
– फोटो : amar ujala digital
पटना जिले में ही नहीं, कई बार शहर के अंदर भी कहीं बारिश हो रही तो कहीं नहीं। आज, मतगणना स्थल एएन कॉलेज के आसपास लगभग सभी दिशाओं में एक किलोमीटर के दायरे के अंदर बारिश का नजारा रहा। अटल पथ पर भी और बोरिंग रोड में भी। इस कारण मतगणनाकर्मियों के साथ पार्टियों के एजेंट को भी पहुंचने में परेशानी हो रही है। जब तक सभी पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं रहते हैं, मतगणना की प्रक्रिया शुरू कराने में परेशानी आती है।
06:57 AM, 03-Aug-2026
Bankipur Election Result Live: नितिन नवीन का उत्तराधिकारी कौन? बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट आज, देखें अपडेट
देश की सबसे चर्चित सीटों में से एक बांकीपुर विधानसभा में आज उपचुनाव का परिणाम आ जाएगा। भाजपा से नीरज कुमार सिन्हा, राजद से रेखा गुप्ता और जनसुराज से प्रशांत किशोर समेत 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। पटना के एएन कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। वोटिंग 14 टेबल पर 31 राउंड में होगी। सबसे पहले पोस्टल की गिनती होगी। पटना पुलिस की ओर से त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। करीब 350 से अधिक जवान मतगणना स्थल पर लगाए गए हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाएगी। बोरिंग रोड समेत इस पूरे इलाके में वाहनों की आवाजाही पर रोक मतगणना कार्य सम्पन्न होने तक रहेगी।