डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने किशोरी का शव अबेर-लखनवाह मार्ग के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था।
रविवार सुबह कोटर थाना पुलिस ने शव बरामद किया और प्रकरण दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की, देर रात तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी।स्वजन के मुताबिक, किशोरी सुबह पांच बजे नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी, लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंची।
घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने अबेर बस स्टैंड परिसर में शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा ही है।