• Wed. Jul 9th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Bharat Band Live Updates Today Nationwide Strike From Bank To School Rahul Gandhi Bihar News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Jul 9, 2025


10:57 AM, 09-Jul-2025

केरल के कोट्टायम में दुकानें और शॉपिंग मॉल बंद

केरल में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से बुलाए गए ‘भारत बंद’ के समर्थन में कोट्टायम में दुकानें और शॉपिंग मॉल बंद रहे। उन्होंने केंद्र सरकार पर कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया।

10:50 AM, 09-Jul-2025

कोच्चि में भारत बंद का असर

केरल के कोच्चि में सड़कें खाली रहीं, क्योंकि शहर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है। यूनियनों ने केंद्र सरकार पर “कॉर्पोरेट समर्थक” नीतियों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया है।

10:36 AM, 09-Jul-2025

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल: केरल में पूर्ण बंद

केंद्र सरकार की कथित श्रम-विरोधी नीतियों, जिनमें चार नए श्रम संहिता भी शामिल हैं, के विरोध में ट्रेड यूनियनों की तरफ से बुलाए गए 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बुधवार को केरल में जनजीवन पूरी तरह ठप्प हो गया। मंगलवार मध्यरात्रि से शुरू हुई इस हड़ताल को माकपा शासित राज्य में ट्रेड यूनियनों और वामपंथी संगठनों का जबरदस्त समर्थन मिला है। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा इस राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया गया है, जिसमें 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (सीटीयू) के साथ-साथ स्वतंत्र अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासंघ और एसोसिएशन शामिल हैं।

केरल के कोझिकोड में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की तरफ से बुलाए गए ‘भारत बंद’ का प्रभाव दिखा।

10:24 AM, 09-Jul-2025

रांची में सीएमपीडीआई मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन

झारखंड में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी ‘भारत बंद’ के दौरान रांची में सीएमपीडीआई मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

10:17 AM, 09-Jul-2025

मिदनापुर में हिरासत में लिए गए वामपंथी ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर सेंट्रल बस स्टैंड से वाहनों की आवाजाही रोकने की कोशिश कर रहे वामपंथी ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। केंद्रीय और क्षेत्रीय ट्रेड यूनियनों से जुड़े 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों ने नए श्रम संहिताओं और निजीकरण के विरोध में, और 26,000 रुपये का न्यूनतम वेतन और पुरानी पेंशन योजना जैसी मांगों को लेकर देश भर में हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। 

 

10:04 AM, 09-Jul-2025

कुरुक्षेत्र में हड़ताल का रोडवेज पर आंशिक असर, चलती रही कुछ बसें

ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले की परिवहन सेवाओं पर आंशिक असर दिखाई दिया। जहां सुबह करीब 7:30 तक बस अड्डे से भी कुछ बचे यात्रियों को लेकर निकलती रही तो वही दर्जनों बसें विभिन्न रूटों के लिए पुलिस लाइन से भी निकाली गई। यहां कब देर शाम को ही गरीब 50 बच्चे खड़ी कर दी गई थी ताकि उन्हें लंबे रूटों पर भेजा जा सके। हालांकि यहां से सभी बसें नहीं निकली जा सकी लेकिन प्रशासन दर्जनों बसों को रूटों पर उतरने में सफल रहा। डिपो महाप्रबंधक से लेकर अन्य अधिकारी भी कभी बस अड्डे पर तो कभी पुलिस लाइन में बच्चे निकलवाने के लिए घूमते रहे वहीं कुछ कर्मचारी रोष भी जताते रहे।

10:02 AM, 09-Jul-2025

झज्जर में नहीं दिखा रोडवेज का चक्का जाम का असर, चली बसें

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर बुधवार को जिले में विभिन्न विभागों के नियमित, अनुबंधित कर्मचारी और मजदूर हड़ताल शुरू कर दी हैं। इसका परिवहन सेवाओं पर असर नहीं दिखा। प्रतिदिन की तरह रोडवेज की बसे निर्धारित रूट पर चली। सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अधिकतर रूट पर बसे गई और दूसरे  डिपो से भी बसे झज्जर आई। सुबह चार बजे से ही यूनियन के सदस्य बस स्टैंड पहुंच गए थे और उन्होंने बस स्टैंड परिसर में धरना शुरू कर दिया हैं। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं अन्य संगठन भी अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। यहां बैठक कर शहर में रोष प्रदर्शन करेंगे।

09:58 AM, 09-Jul-2025

हड़ताल पर कर्मचारी, बसें सरपट दौड़ी

पानीपत में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल रही। रोडवेज, नगर निगम और बिजली निगम सहित सभी वि भागों में कर्मचारी सुबह ही हड़ताल पर बैठ गए। रोडवेज में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। यूनियन ने पहले चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी लेकिन यह बेअसर रही। पानीपत डिपो की 124 में से करीब 100 बस सड़क पर चली। वहीं सभी विभागों के कर्मचारी 11 बजे लाल बत्ती पर एकत्रित होंगे और यहां से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पर पहुंचेंगे।

09:55 AM, 09-Jul-2025

हरियाणा में तीन लाख कर्मी हड़ताल पर- बंद का मिला जुला असर

हरियाणा में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारी व मजदूर संगठन हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेश के 40 से अधिक विभागों के कर्मचारियों के अलावा 55 बोर्ड और निगमों के अधिकतर कर्मचारी और संगठनों के पदाधिकारी हड़ताल में शामिल हैं। हालांकि हड़ताल का असर मिला जुला रहा। 

09:13 AM, 09-Jul-2025

जादवपुर में बस स्टैंड के पास भारी पुलिस बल तैनात

कोलकाता में जादवपुर 8बी बस स्टैंड के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं बस चालकों ने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहना है। क्योंकि ‘भारत बंद’ के बावजूद जादवपुर में निजी और सरकारी बसें चल रही हैं। ‘भारत बंद’ का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार ऐसे आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रही है जो श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं। ‘बंद’ के तहत, राज्य की तरफ से संचालित सार्वजनिक परिवहन, सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, डाक संचालन, कोयला खनन और औद्योगिक उत्पादन जैसे क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है।

 

जादवपुर में एक बस ड्राइवर ने कहा, ‘ये लोग सही बात कह रहे हैं (भारत बंद का जिक्र करते हुए), लेकिन हमें अपना काम करना है। हम मजदूर हैं, इसलिए हम बंद का समर्थन करते हैं… हमने हेलमेट इसलिए पहना है ताकि कुछ होने पर हम सुरक्षित रहें।’

 



By admin