• Sun. Nov 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘BJP का राज रोकने के लिए किया था TVK का समर्थन’, स्टालिन को मनाने की कोशिशों के बीच चिदंबरम की सफाई

Byadmin

Nov 29, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। परिसीमन विधेयक को लेकर देशभर की सियासत में गर्माहट तेज है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर है। इसी बीच तमिलनाडु की राजनीति में मची हलचल और परिसीमन विधेयक पर पूर्व सहयोगी डीएमके को मनाने की कवायद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने बड़ा बयान दिया है।

रविवार को उन्होंने तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) को समर्थन देने के कांग्रेस के फैसले का बचाव किया। चिदंबरम ने साफ कहा कि यह कदम राज्य में राष्ट्रपति शासन को रोकने के लिए उठाया गया था, क्योंकि राष्ट्रपति शासन का मतलब सीधे तौर पर भाजपा का शासन होता।

क्यों टूटा डीएमके से गठबंधन?

बता दें कि इसी साल अप्रैल में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ताधारी डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव में डीएमके को हार का सामना करना पड़ा और 2024 में बनी विजय की पार्टी TVK सबसे बड़े दल के रूप में उभरी।

इसके बाद कांग्रेस और कुछ अन्य दलों ने TVK को समर्थन देकर सरकार बनवा दी। डीएमके ने कांग्रेस के इस कदम को ‘विश्वासघात’ करार देते हुए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA) से नाता तोड़ लिया था।

By admin