• Wed. Jul 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Cote D’ivoire Vs Norway Live:दूसरे हाफ का खेल शुरू, नॉर्वे की बढ़त बरकरार; आइवरी कोस्ट फिलहाल पीछे – Cote D’ivoire Vs Norway Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

Byadmin

Jun 30, 2026


11:45 PM, 30-Jun-2026

Cote d’Ivoire vs Norway Live: आइवरी कोस्ट की कोशिश फेल

दूसरे हाफ में आइवरी कोस्ट बराबरी हासिल करने की कोशिश कर रहा है। टीम ने लगातार दो मौके गंवाए। 52वें मिनट में इब्राहिम संगर ने गोल करने का प्रयास किया और फिर 55वें मिनट में पेपे ने कोशिश की, लेकिन दोनों ही बार नॉर्वे के गोलकीपर ने गोल होने से रोका। 

11:35 PM, 30-Jun-2026

Cote d’Ivoire vs Norway Live: दूसरा हाफ शुरू

नॉर्वे और आइवरी कोस्ट के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। नॉर्वे की टीम फिलहाल 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं। आइवरी कोस्ट की कोशिश वापसी पर टिकी हुई है। 

11:20 PM, 30-Jun-2026

Cote d’Ivoire vs Norway Live: पहले हाफ का खेल खत्म

नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट के खिलाफ पहले हाफ तक 1-0 की बढ़त बना ली। नॉर्वे के लिए एंटोनिया नूसा ने 39वें मिनट में गोल दागा और बढ़त बनाई जिसे नॉर्वे ने पहले हॉफ तक बरकरार रखा। आइवरी कोस्ट ने भी गोल करने की कोशिश की, लेकिन डिहाईड्रेशन ब्रेक के बाद नॉर्वे आक्रामक होकर खेला और उसे सफलता मिली। 

11:10 PM, 30-Jun-2026

Cote d’Ivoire vs Norway Live: नॉर्वे ने ली बढ़त

नॉर्वे ने पहले हाफ में गोल कर आखिरकार आइवरी कोस्ट पर बढ़त ले ली है। नॉर्वे के लिए एंटोनियो नूसा ने शानदार गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दिलचस्प बात यह है कि नॉर्वे के खिलाड़ी लगातार बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नूसा ने आखिरकार बढ़त दिलाई। पहले 38वें मिनट में हालंद ने कोशिश की और फिर एक मिनट बाद ओडेगार्ड ने प्रयास किया। हालांकि, सफलता नूसा को मिली। बढ़त के बाद एक बार फिर हालंद ने 42वें मिनट में गोल का प्रयास किया, लेकिन आइवरी कोस्ट के खिलाड़ी ने गोल पोस्ट के पास रोक दिया। फिर एलेंक्सजेंडर सोललोथ ने गोल दागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। 

11:07 PM, 30-Jun-2026

Cote d’Ivoire vs Norway Live: हालंद का प्रयास विफल

नॉर्वे के एर्लिंग हालंद ने 37वें मिनट में शानदार मौका बनाया और गोल करने का प्रयास किया, लेकिन आइवरी कोस्ट के गोलकीपर ने इसे सफल नहीं होने दिया। इसके एक मिनट बाद ही नॉर्वे के मार्टिन ओडेगार्ड ने गोल दागने की कोशिश की, लेकिन वह भी सफल नहीं हो सके। 

10:58 PM, 30-Jun-2026

Cote d’Ivoire vs Norway Live: आइवरी कोस्ट का आक्रामक खेल

आइवरी कोस्ट ने ब्रेक के बाद आक्रामक खेल दिखाने की कोशिश की और निकोलस पेपे ने गोल करने का प्रयास किया। हालांकि, वह सफल नहीं हुए।

10:54 PM, 30-Jun-2026

Cote d’Ivoire vs Norway Live: बराबरी पर मैच

नॉर्वे और आइवरी कोस्ट के बीच मैच फिलहाल बराबरी पर चल रहा है। 24 मिनट का खेल पूरा हो चुका है, लेकिन दोनों ही टीमें अब तक बढ़त हासिल नहीं कर सकी हैं। हालांकि, नॉर्वे और आइवरी कोस्ट की ओर से गोल करने की कोशिश जारी है। 

10:37 PM, 30-Jun-2026

Cote d’Ivoire vs Norway Live: हालंद की गोल की कोशिश

नॉर्वे के एर्लिंग हालंद ने तीसरे मिनट में ही गोल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से दूर रही। इसके बाद आठवें मिनट में आइवरी कोस्ट के यान डियोमांडे ने भी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

10:30 PM, 30-Jun-2026

Cote d’Ivoire vs Norway Live: मुकाबला शुरू

आइवरी कोस्ट और नॉर्वे के बीच राउंड ऑफ 32 का मुकाबला शुरू हो गया है। दोनों टीमों की नजरें शुरुआती बढ़त हासिल करने की हैं। 

10:23 PM, 30-Jun-2026

Cote d’Ivoire vs Norway Live: मैदान पर उतरीं दोनों टीमें

नॉर्वे और आइवरी कोस्ट की टीमें राउंड ऑफ 32 के मुकाबले के लिए मैदान पर उतर चुकी हैं। दोनों देशों का राष्ट्रगान चल रहा है जिसके बाद मुकाबला शुरू होगा।

By admin