डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पेजेशकियन के बीच होर्मुज में जहाजों की आवाजाही को लेकर चर्चा हुई। इस बारे में जानकारी खुद पीएम मोदी ने दी है।
पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति की हुई बात
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से बात की। बातचीत में हुई प्रगति का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि लगातार प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति आएगी।’