• Wed. Apr 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Csk Vs Kkr Live Score:सीएसके ने केकेआर को दिया 193 रनों का लक्ष्य, संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी – Csk Vs Kkr Ipl Live Score: Chennai Super Kings Vs Kolkata Knight Riders Today Match Scorecard Updates

Byadmin

Apr 14, 2026


09:19 PM, 14-Apr-2026

CSK vs KKR Live Score: सीएसके की पारी समाप्त

सीएसके ने केकेआर के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। सीएसके के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रनों की पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों पर 38 रनों की तूफानी पारी खेली। एक समय सीएसके 200 के पार स्कोर बनाती नजर आ रही थी, लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने टीम को वापसी कराई। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने दो विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला।

09:03 PM, 14-Apr-2026

CSK vs KKR Live Score: ब्रेविस अर्धशतक से चूके

कार्तिक त्यागी ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर सीएसके को पांचवां झटका दिया है। ब्रेविस अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन इससे चूक गए और 29 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए।

08:56 PM, 14-Apr-2026

CSK vs KKR Live Score: सीएसके को चौथा झटका

सुनील नरेन ने सरफराज खान को आउट कर सीएसके को चौथा झटका दिया है। सरफराज 18 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज और डेवाल्ड ब्रेविस चौथे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई।

08:45 PM, 14-Apr-2026

CSK vs KKR Live Score: ब्रेविस-सरफराज की साझेदारी

सैमसन के आउट होने के बाद सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच चौथे विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है। सीएसके का स्कोर 150 रन के करीब पहुंच गया है, जबकि केकेआर को तीन सफलताएं मिल चुकी हैं।

08:25 PM, 14-Apr-2026

CSK vs KKR Live Score: सैमसन अर्धशतक से चूके

संजू सैमसन अर्धशतक से चूक गए और तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। सैमसन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन कार्तिक त्यागी ने सैमसन को बोल्ड कर उन्हें पवेलियन भेजा। सैमसन 32 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए।

08:18 PM, 14-Apr-2026

CSK vs KKR Live Score: सीएसके का स्कोर 100 के पार

केकेआर के खिलाफ सीएसके का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच साझेदारी पनप रही है। केकेआर को अब तक दो सफलता मिली है।

07:59 PM, 14-Apr-2026

CSK vs KKR Live Score: म्हात्रे पवेलियन लौटे

सीएसके को आयुष म्हात्रे के रूप में दूसरा झटका लगा है। म्हात्रे शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वैभव अरोड़ा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। म्हात्रे 17 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। म्हात्रे और संजू सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों पर 47 रनों की साझेदारी हुई। 

07:50 PM, 14-Apr-2026

CSK vs KKR Live Score: म्हात्रे की विस्फोटक बल्लेबाजी

पहला झटका लगने के बावजूद सीएसके की रन गति पर कोई असर नहीं पड़ा है। आयुष म्हात्रे विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और दूसरे छोर से उन्हें संजू सैमसन का भी अच्छा साथ मिल रहा है। सीएसके का स्कोर चौथे ही ओवर में 50 रन के पार पहुंच गया है।

07:42 PM, 14-Apr-2026

CSK vs KKR Live Score: सीएसके को पहला झटका

अनुकूल रॉय ने सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर केकेआर को पहली सफलता दिलाई है। गायकवाड़ छह गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाकर आउट हो गए हैं।

07:31 PM, 14-Apr-2026

CSK vs KKR Live Score: सीएसके की पारी शुरू

केकेआर के खिलाफ सीएसके की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सीएसके के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पारी का आगाज करने उतरे हैं।

By admin