09:12 PM, 18-May-2026
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई को पांचवां झटका
चेन्नई को पांचवां झटका मलिंगा ने दिया। उन्होंने ब्रेविस को बोल्ड किया। वह 44 रन बनाकर आउट हुए। अब शिवम दुबे का साथ देने प्रशांत वीर आए हैं।
09:03 PM, 18-May-2026
CSK vs SRH Live Score: 16 ओवर का खेल पूरा
16 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और चेन्नई ने चार विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 16 और डेवाल्ड ब्रेविस 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।
08:36 PM, 18-May-2026
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई को चौथा झटका
चेन्नई को चौथा झटका भी कमिंस ने दिया। उन्होंने ऋतुराज को मलिंगा के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में सिर्फ 15 रन बना सके।
08:28 PM, 18-May-2026
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई को तीसरा झटका
चेन्नई को तीसरा झटका कमिंस ने दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी के हाथों कार्तिक शर्मा को कैच कराया। वह 19 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुआ। अब ऋतुराज का साथ देने डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं।
07:59 PM, 18-May-2026
CSK vs SRH Live Score: उर्विल पवेलियन लौटे
सीएसके को उर्विल पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा है। उर्विल आठ गेंदों पर दो छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए।
07:46 PM, 18-May-2026
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई को पहला झटका
चेन्नई को पहला झटका कमिंस ने दिया। उन्होंने सैमसन को ईशान किशन को कैच कराया। वह 13 गेंदों में 27 रन बनाकर लौटे। अब ऋतुराज गायकवाड़ का साथ देने उर्विल पटेल आए हैं।
07:30 PM, 18-May-2026
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई की पारी शुरू
चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। हैदराबाद की ओर से पहला ओवर नीतीश रेड्डी फेंक रहे हैं।
07:07 PM, 18-May-2026
CSK vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।
07:03 PM, 18-May-2026
CSK s SRH Live Score: चेन्नई ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि आज भी धोनी नहीं खेलेंगे। वह फिलहाल फिट नहीं हैं। चेन्नई इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। अकील हुसैन की गुरजपनीत सिंह की जगह वापसी हुई है। वहीं, हैदराबाद ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
06:24 PM, 18-May-2026
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई की टीम बस में सवार हुए धोनी
सीएसके की टीम बस में धोनी सवार हुए हैं। माना जा रहा है, आज वह खेल सकते हैं।
Anbuden Thala entry! 🦁💛#WhistlePodu #CSKvSRH pic.twitter.com/VzDMorVk22
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 18, 2026