• Thu. Jun 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Czechia Vs South Africa Live:चेकिया ने दक्षिण अफ्रीका पर हासिल की शुरुआती बढ़त, सादिलेक ने दागा पहला गोल – Czechia Vs South Africa Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

Byadmin

Jun 18, 2026


09:36 PM, 18-Jun-2026

Czechia vs South Africa Live: चेकिया ने दक्षिण अफ्रीका पर हासिल की शुरुआती बढ़त

चेकिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। मुकाबले के छठे मिनट में माइकल सादिलेक ने पहला गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

09:31 PM, 18-Jun-2026

Czechia vs South Africa Live: चेकिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच शुरू

चेकिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। पहले हाफ में दोनों ही टीमें शुरुआती बढ़त लेना चाहेंगी।

09:18 PM, 18-Jun-2026

Czechia vs South Africa Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)

08:52 PM, 18-Jun-2026

Czechia vs South Africa Live: ग्रुप-ए की तालिका का हाल

(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)

08:49 PM, 18-Jun-2026

Czechia vs South Africa Live: दोनों टीमों के लिए करो या मरो मैच

ग्रुप ए की अंक तालिका में फिलहाल चेकिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हारने के बाद बिना अंक के तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। चेकिया को दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दक्षिण अफ्रीका को मेक्सिको ने 2-0 से मात दी थी। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम बन गया है। जीत हासिल करने वाली टीम न सिर्फ अपने पहले अंक दर्ज करेगी, बल्कि नॉकआउट चरण की दौड़ में भी मजबूती से बनी रहेगी। वहीं हारने वाली टीम के लिए अगले दौर में पहुंचने की राह लगभग बंद हो सकती है। इसलिए चेकिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला ग्रुप ए का पहला वास्तविक ‘करो या मरो’ मैच माना जा रहा है।

08:41 PM, 18-Jun-2026

Czechia vs South Africa Live: चेकिया ने दक्षिण अफ्रीका पर हासिल की शुरुआती बढ़त, सादिलेक ने दागा पहला गोल

FIFA World Cup 2026 Czechia vs South Africa Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का 25वां मुकाबला ग्रुप-ए की चेकिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…

By admin