• Wed. Jul 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Delhi Hc:सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस; कल होगी सुनवाई – A Petition Has Been Filed In The Delhi High Court Seeking Hospitalisation And Force Feeding Of Sonam Wangchuk

Byadmin

Jul 15, 2026


अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Wed, 15 Jul 2026 12:08 PM IST

सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। यहां उनके भूख हड़ताल को 18 दिन हो चुके हैं। वे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक के समर्थन में अनशन पर बैठे हैं।


A petition has been filed in the Delhi High Court seeking hospitalisation and force feeding of Sonam Wangchuk

भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक
– फोटो : पीटीआई



विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक बीती 28 जुलाई से आमरण अनशन कर रहे हैं। सोनम वांगचुक द्वारा की जा रही भूख हड़ताल को लेकर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई हुई। दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने कल तक जवाब देने को कहा है। याचिका पर मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की खण्डपीठ सुनवाई कर रही थी।


By admin