• Fri. Jul 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Dhamaal 4 Movie Review In Hindi Ajay Devgn Riteish Deshmukh Arshad Warsi Film Rating Directed By Indra Kumar – Entertainment News: Amar Ujala

Byadmin

Jul 10, 2026


Movie Review

धमाल 4

कलाकार

अजय देवगन
,
अरशद वारसी
,
रितेश देशमुख
,
जावेद जाफरी
,
रवि किशन
,
संजय मिश्रा
,
अंजलि आनंद
,
संजीदा शेख
,
ईशा गुप्ता
,
उपेंद्र लिमये
और
विजय पाटकर

लेखक

परितोष पेंटर

निर्देशक

इंद्र कुमार

निर्माता

अजय देवगन
,
भूषण कुमार
और
इंद्र कुमार

रिलीज:

10 जुलाई 2026

बॉलीवुड में कॉमेडी फ्रैंचाइजी बनाना आसान है, लेकिन लोगों को वर्षों बाद भी हंसा देना मुश्किल। ‘धमाल’ उन चुनिंदा फिल्मों में रही है, जिसने 2007 में साबित कर दिया था कि बिना डबल मीनिंग, बिना बड़े-बड़े इमोशनल भाषण और बिना दिमाग की एक्सरसाइज कराए भी दर्शकों को पेट पकड़कर हंसाया जा सकता है। फिर ‘डबल धमाल’ (2011) आई, जिसने नाम के हिसाब से शोर तो डबल किया, लेकिन हंसी उतनी नहीं बढ़ा पाई। ‘टोटल धमाल’ (2019) में स्टार बढ़े, बजट बढ़ा, जानवर बढ़े… बस कॉमेडी पहले जैसी नहीं बढ़ी। अब 2026 में ‘धमाल 4’ आई है। इस बार खजाना वही पुराना है, फर्क सिर्फ इतना है कि उसे ढूंढ़ने से ज्यादा वक्त दर्शक कहानी ढूंढ़ने में लगा देते हैं। और आखिर तक भी वह पूरी तरह नहीं मिलती।


By admin