• Fri. Jul 18th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Gujarat Latest Hindi News,आप विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में केजरीवाल-भगवंत मान गुजरात में करेंगे बड़ी रैली, इसुदान का बड़ा ऐलान – aap convenor kejriwal to hold grand rally with bhagwant mann over arrest of chaitar vasava and support milk producers isudan gadhvi know all

Byadmin

Jul 18, 2025


Gujarat AAP News: गुजरात विधानसभा में आप विधायक दल के नेता चैतर वसावा की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान एक बड़ी रैली करेंगे। आम आदमी पार्टी ने राज्य में चैतर वसावा की गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट के साथ सड़क पर भी बीजेपी को घेरेगी। आप प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया।

arvind kejriwal bhagwant mann Gujarat visit
केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे गुजरात का दौरा।
अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ गुजरात में फिर से दस्तक देंगे। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान गुजरात में चल रहे पशुपालकों के आंदोलन को समर्थन देंगे। इसके बाद आप विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के खिलाफ एक बड़ी रैली करेंगे। चैतर वसावा तालुका पंचायत के एक पदाधिकारी पर हमले के कथित आरोपों के बाद वडोदरा सेंट्रल जेल में बंद हैं। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने अहमदाबाद में दोनों नेताओं के गुजरात दौरे का ऐलान किया है। चैतर वसावा को पुलिस ने 5 जुलाई को अरेस्ट किया था। निचली कोर्ट के साथ सेशंस से चैतर की जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। चैतर वसावा के खिलाफ संजय वसावा ने कांच का गिलास फेंककर हमला करने का आरोप लगाया है।

Chaitar Vasava: गुजरात में AAP के विधायक चैतर वसावा अरेस्ट, अरविंद केजरीवाल ने BJP पर बोला हमला


आप ने की डबल अटैक की तैयारी

इसुदान गढ़वी ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 23 जुलाई को गुजरात दौरे पर आएंगे। गढ़वी ने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों और पशुपालकों को समर्थन देने के लिए ‘किसान-पशुपालक महापंचायत’ में शामिल होंगे।इसके बाद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान चैतर वसावा के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। गुजरात के हिम्मतनगर और साबरकांठा जिलों में पुशपालक दूध का मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। गुजरात के पशुपालक समाज ऐसे वक्त पर आंदोलन कर रहा है जब कुछ दिन पहले ही केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आणंद में पुशपालन से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया था।

Chaitar Vasava: आप विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी पर गुजरात में उबाल, कोर्ट ने पुलिस को नहीं दी रिमांड, बेल भी ठुकराई

मोडासा में आप ने रखी रैली
गढ़वी के अनुसार अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 23 जुलाई को मोडासा में ‘किसान-पशुपालक महापंचायत’ में पशुपालकों के हक और न्याय के लिए आवाज़ उठाएंगे। इसके बाद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 24 जुलाई को डेडियापाड़ा में चैतर वसावा पर किए गए झूठे मुकदमों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। आप ने विसावदर सीट जीतने के बाद राज्य में खुद को आक्रामक कर लिया है। गोपाल इटालिया ने दो दिन पहले जब शपथ ली थी। तो उन्होंने विधानसभा में बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल जिंदाबाद का नारा लगाया था। केशुभाई पटेल विसावदर सीट से अपने समय में कई बार जीते थे। वह गुजरात में बीजेपी के पहले सीएम थे। 2001 में बीजेपी ने केशुभाई को हटाकर नरेंद्र मोदी को सीएम बनाया था।

अचलेंद्र कटियार

लेखक के बारे मेंअचलेंद्र कटियारअचलेंद्र कटियार ने जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से पढ़ाई की है। इसके बाद मेरठ, कानपुर और दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम किया। जून, 2020 से गुजरात की राजनीति और संस्कृति को समझने के लिए सक्रिय हैं।और पढ़ें