08:40 AM, 17-May-2026
वोटिंग मशीन खराब होने से देरी शुरू हुआ मतदान
मंडी नगर निगम चुनाव के लिए समखेतर वार्ड नंबर 11 बूथ नंबर तीन में वोटिंग मशीन खराब होने की वजह से 40 मिनट देरी से पहला डाला गया। मशीन खराब होने की वजह से बूथ के बाहर लंबी कतार लगी थी।
मशीन ठीक करने में पूरे चालीस मिनट का समय लगा। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सदर रूपिंद्र कौर भी मौके पर पहुंची। मशीन ठीक होने तक वहीं रही और मतदान प्रक्रिया शुरू करवाने के बाद मतदान केंद्र से बाहर निकली।
08:23 AM, 17-May-2026
मतदाताओं में भारी उत्साह
मंडी के नगर निगम सुंदर नगर के वार्ड 6 बाहोट स्थित मतदान केंद्र में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
08:17 AM, 17-May-2026
लाइन में लगे मतदाता
नगर परिषद कुल्लू के पोलिंग बूथ संख्या- 8 (पुरुष मतदाता केंद्र) और 8- A (महिला मतदाता केंद्र), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर में मतदाता मतदान करने के लिए लाइन में लगे हैं।
08:06 AM, 17-May-2026
मतदाताओं में भारी जोश
कुल्लू नगर परिषद कुल्लू में सुबह 7:00 से मतदान जारी है। नगर निकाय चावन को लेकर मतदाताओं में भारी जोश है। सुबह ही मतदान केंद्रो में अपना मत का प्रयोग करने के लिए पहुंचना शुरू हो गया है। जिला की पांच नगर निकाय में 101 उम्मीदवार मैदान में है और करीब 23,000 मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे। कुल्लू, मनाली, भुंतर और बंजार,में रविवार सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हो गया है।
07:47 AM, 17-May-2026
7 बजे से पहले ही लोगों की लाइन लगी
धर्मशाला नगर निगम के वार्ड 9 में सुबह 7 बजे से पहले ही लोगों की लाइन लग गई थी सारी निकाय के चुनाव में इस बार लोगों का चुनाव के लिए भरी जोश है
07:34 AM, 17-May-2026
अंतिम दिन मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंकी
राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने भी मतदान के अंतिम दिन मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंकी है। अब सभी की नजर आज होने वाले मतदान और आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है।
07:34 AM, 17-May-2026
पिछले चुनाव में 73% हुआ था मतदान
पिछले शहरी निकाय चुनावों में प्रदेश में करीब 73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस बार निर्वाचन आयोग ने लक्ष्य रखा है कि पिछला रिकॉर्ड टूटे और अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज हो। इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाए गए। मतदान केंद्रों पर पेयजल, बैठने और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
07:07 AM, 17-May-2026
मतदान शुरू
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम मतदान समाप्त होने के बाद शाम को ही घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, चार नगर निगमों के मतों की गिनती 31 मई को होगी। नगर निगमों में महापौर और पार्षद पदों के लिए अलग-अलग चरणों में मतगणना की तैयारी की गई है। इस बार शहरी निकाय चुनावों में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। निर्वाचन आयोग ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
06:30 AM, 17-May-2026
कुछ नतीजे आ जाएंगे शाम को
25 नगर परिषदों और 22 नगर पंचायतों के नतीजे मतदान के बाद शाम को ही आएंगे जबकि चार नगर निगमों के मतों की गिनती 31 मई को होगी। प्रदेश में 1808 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
05:28 AM, 17-May-2026
Himachal Nikay Chunav 2026 Live: चार नगर निगम समेत 51 शहरी निकायों के लिए मतदान जारी; बूथों पर वोटर्स की कतार
हिमाचल प्रदेश में 3,60,859 मतदाता शहर की सरकार चुनेंगे। रविवार को सुबह सात बजे से प्रदेश के चार नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों के लिए 589 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदाता दोपहर बाद 3 बजे तक ईवीएम से वोट डाल सकेंगे। 51 शहरी निकायाें के कुल 449 पदों के लिए 1147 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 196 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।