• Sun. May 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

शी जिनपिंग से मिलने के बाद क्या ट्रंप का अपने दोस्त ताइवान के प्रति रुख़ कड़ा हो गया?

Byadmin

May 17, 2026


बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत में ताइवान का मुद्दा भी उठा

इमेज स्रोत, Evan Vucci / POOL / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत में ताइवान का मुद्दा भी उठा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान को चीन से औपचारिक रूप से आज़ादी का ऐलान करने के ख़िलाफ़ चेतावनी दी है.

शुक्रवार को अमेरिका और चीन के बीच दो दिवसीय शिखर सम्मेलन ख़त्म हुआ है.

इसके बाद ट्रंप ने फ़ॉक्स न्यूज़ से कहा, “मैं नहीं चाहता कि कोई स्वतंत्रता की ओर बढ़े.”

ताइवान के राष्ट्रपति लाई-चिंग-ते पहले कह चुके हैं कि ताइवान को औपचारिक तौर पर आज़ादी के ऐलान की जरूरत नहीं है. क्योंकि वह खुद को पहले से ही एक संप्रभु राष्ट्र मानता है.

अमेरिका लंबे समय से ताइवान का समर्थन करता रहा है.

By admin