• Mon. Jul 28th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Hindi Marathi Row,मीरा रोड से नवी मुंबई पहुंचा हिंदी-मराठी विवाद, व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा न्योता, रिप्लाई की भाषा पर सवाल उठाने वाले युवक की पिटाई – after mira road hindi marathi row in navi mumbai college student beaten for not replying in marathi on whatsapp know all

Byadmin

Jul 27, 2025


हिंदी-मराठी विवाद मुंबई में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मीरा रोड से शुरू हुआ विवाद अब नवी मुंबई भी पहुंच गया है। नवी मुंबई में एक छात्र पर हमला हुआ है। वजह थी व्हाट्सएप ग्रुप में मराठी भाषा में बात करने पर जोर देना। पुलिस ने इस मामले में चार छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

20-Year-Old College Student Beaten With Hockey Stick For Not Replying In Marathi On WhatsApp
सांकेतिक एआई इमेज
मुंबई: हिंदी-मराठी विवाद मुंबई में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मीरा रोड से शुरू हुआ विवाद अब नवी मुंबई भी पहुंच गया है। नवी मुंबई में एक छात्र पर हमला हुआ है। वजह थी व्हाट्सएप ग्रुप में मराठी भाषा में बात करने पर जोर देना। पुलिस ने इस मामले में चार छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक छात्र को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोप है कि छात्र ने अपने सहपाठी को इसलिए पीटा? क्योंकि उसने व्हाट्सएप ग्रुप में मराठी में बात नहीं की थी। यह घटना वाशी में हुई।

कैसे शुरू हुआ विवाद?
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 20 वर्षीय सूरज पवार ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि सूरज वाशी के मोतीलाल झुनझुनवाला कॉलेज में पढ़ता है। मंगलवार को कॉलेज के बाहर उस पर हॉकी स्टिक से हमला किया गया। वाशी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पवार ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में अपने परिवार के एक सदस्य की शादी का निमंत्रण साझा किया था। जब उसके सहपाठी फैजान नाइक ने हिंदी में जवाब दिया तो पवार ने पूछा कि उसने मराठी में क्यों नहीं लिखा। इससे बहस शुरू हो गई।

हॉकी स्टिक से किया हमला
सूरज पवार ने आरोप लगाया कि नाइक और उसके तीन अन्य सहपाठियों ने कॉलेज के बाहर उसे निशाना बनाया। उन्होंने हॉकी स्टिक से उसके सिर पर वार किया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद नाइक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि चारों छात्रों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सुजीत उपाध्याय

लेखक के बारे मेंसुजीत उपाध्यायसुजीत उपाध्याय ने एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर, उत्तराखंड से एमए इन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद ह‍िन्‍दुस्‍तान और दैन‍िक जागरण मेंं बतौर र‍िपोर्टर काम क‍िया। ज़ी मीड‍िया से ड‍िज‍िटल में शुरुआत। इंड‍िया डॉट कॉम ह‍िंंदी में दो साल काम करने के बाद नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन से जुड़े।और पढ़ें