• Mon. May 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Hpbose 12th Result Live:रोल नंबर लेकर रहें तैयार, कुछ ही देर में आएगा रिजल्ट, यहां एक क्लिक में कर सकेंगे चेक – Hp Board 12th Result 2026 Date Time Live Himachal Pradesh Hpbose Class 12th Result Link Hpbose.org

Byadmin

May 4, 2026


08:55 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result 2026: कुछ ही देर में जारी होगा रिजल्ट

आज घोषित होंगे हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजे, बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

08:51 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result 2026: कितने विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। आज 12वीं के सभी स्ट्रीम्स के परीक्षा परिणाम एक साथ ही जारी होंगे। विद्यार्थी अमर उजाला पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए पहले से पंजीकरण कर लें। एचपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें…

08:48 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result 2026: 2025, बारहवीं टॉपर्स लिस्ट

रैंक नाम प्राप्त अंक प्रतिशत
1 महक 486 97.2%
2 खुशी 483 96.6%
2 जाह्नवी ठाकुर 483 96.6%
2 अंकिता 483 96.6%
2 कणिका 482 96.4%
3 पलक ठाकुर 482 96.4%
3 नवनीत कौर 482 96.4%
3 कनक शर्मा 482 96.4%
3 कृष लहोरिया 482 96.4%
3 पायल शर्मा 482 96.4%
3 रिया रंगरा 482 96.4%

08:46 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result 2026: कैसे देखें रिजल्ट?

2026 में आयोजित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम जांच सकेंगे। इसके लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर सिर्फ रोल नंबर या फिर रोल कोड की आवश्यकता होगी।

एचपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें…

08:43 AM, 04-May-2026

HPBOSE 12th Result 2026: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया भी होगी

अपने परिणाम से असंतुष्ट छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए एक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

08:39 AM, 04-May-2026

hpbose 12th result 2026: बिना परेशानी के रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो तुरंत कर लें ये काम

रिजल्ट के वक्त अक्सर अधिकारिक वेबसाइट ठप हो जाती है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है, कि बिना रुकावट सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अमर उजाला पर अपना पंजीकरण कर लें।

रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें…

08:35 AM, 04-May-2026

hp board 12th result 2026 date: कैसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां रिजल्ट्स वाले सेक्शन amarujala.com/results में जाएं।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एचपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
  • अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब सबमिट कर दें।

08:31 AM, 04-May-2026

hp board 12th result 2026 kab aayega: पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

वर्ष तिथि
2025   17 मई, 2025
2024   7 मई, 2024
2023   25 मई, 2023
2022   29 जून, 2022

08:27 AM, 04-May-2026

hp board 12th result 2026 kab aayega: एक साथ आएगा रिजल्ट

आज 11 बजे प्रेस कॉन्प्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इसी दौरान शिक्षा बोर्ड धर्मशाला आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। साथ ही तीनों संकाय की टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी।

08:24 AM, 04-May-2026

hp board 12th result 2026 date: मार्कशीट पर इन बातों का भी रखें ध्यान

सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में वे अपना नाम, रोल नंबर, पिता का नाम , माता का नाम, घर का पता, स्कूल का नाम, विषय और कार्ड, हर विषय में हासिल अंक, कुल अंक, प्रतिशत, डिवीजन या ग्रेड, परीक्षा वर्ष और सत्र जरूर देखें। 

By admin