• Mon. May 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

विधानसभा चुनाव 2026: इन चेहरों और सीटों पर हैं नज़रें

Byadmin

May 4, 2026


पढ़ने का समय: 7 मिनट

वोटिंग

इमेज स्रोत, Samir Jana/ Hindustan Times via Getty Images

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं.

असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं तमिलनाडु में भी एक चरण में ही चुनाव हुआ, लेकिन यहां मतदान 23 अप्रैल को हुआ था.

वहीं पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर दो चरण में मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी. राज्य की बाकी बची 142 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले गए.

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी लगातार चौथी सत्ता में आने की कोशिश कर रही है. वहीं बीजेपी की कोशिश राज्य में पहली बार सरकार बनाने की है. असम में बीते दो विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिली है. वहीं तमिलनाडु में एम. के स्टालिन की अगुवाई में डीएमके की सरकार है.

बात केरल की करें तो वहां पिनाराई विजयन की अगुवाई में बीते दो चुनाव से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को जीत मिली है.



By admin