डिजिटल डेस्क, कोलकाता पोर्ट। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज (04 मई 2026) को आ रहा है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है।
कोलकाता पोर्ट सीट पर पहले राउंड की गिनती में तृणमूल के फिरहाद हकीम ने बढ़त बना ली है। वहीं, बीजेपी के राकेश सिंह 9,934 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
पहला राउंड
फिरहाद हकीम (तृणमूल) – 10156 – 9,820 वोटों से आगे
राकेश सिंह (बीजेपी) – 222
बंगाल की कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट पर बीजेपी के राकेश सिंह और तृणमूल के फिरहाद हकीम के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। अब देखना यह होगा कि इस बार इस सीट पर कौन बाजी मारता है?
इस विधानसभा सीट पर इस बार 23 नामांकन किए गए, जिनमें से सभी 23 नामांकन चुनाव आयोग द्वारा स्वीकार किए गए हैं। चुनावी मैदान में 14 प्रत्याशी खड़े हैं, जो अपनी-अपनी जीत के इंतजार में नजरे गड़ाए हुए हैं।
कोलकाता पोर्ट विधानसभा जनरल कैटेगरी की सीट है और यह पूरी तरह से कोलकाता की सीमा में आती है। इस सीट पर 2011 से तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है, जिसके उम्मीदवार फिरहाद हकीम हैं। हकीम ममता बनर्जी के राज में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वह 2018 से कोलकाता के मेयर भी हैं।
हकीम ने पहली बार 2011 में यह सीट जीती थी। उन्होंने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के मोइनुद्दीन शम्स को 25,033 वोटों से हराया था। इसके बाद 2016 के चुनाव में भी हकीम ने इस सीट पर जीत दर्ज की।