• Thu. Jun 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind A Vs Afg A Live Score:प्रभसिमरन सिंह ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ जड़ा पचासा, ऋतुराज के साथ साझेगदारी जारी – India A Vs Afghanistan A 2nd Match Tri Nation A Series Vaibhav Sooryavanshi Live Score Update Key Highlights

Byadmin

Jun 11, 2026


भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच दांबुला में त्रिकोणीय सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ए ने इस मैच में टॉस जीतकर भारत ए को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारत को वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन वैभव अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। वैभव के आउट होने के बाद प्रियांश आर्या भी पवेलियन लौट गए। फिलहाल क्रीज पर प्रभसिमरन सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ मौजूद हैं। 




वैभव-प्रभसिमरन की दमदार बल्लेबाजी


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए को वैभव और प्रभसिमरन ने दमदार शुरुआत दिलाई। वैभव श्रीलंका ए के खिलाफ पिछले मैच में नहीं चले थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला जमकर गरजा। वैभव इस मैच में आईपीएल वाली फॉर्म में ही नजर आ रहे थे। लेकिन अब्दुल्लाह अहमदजई ने विकेट के पीछे वैभव को कैच कराकर उनकी पारी का अंत कर दिया। वैभव 22 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। वैभव और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद अहमदजई ने प्रियांश आर्या को भी अपना शिकार बनाया जो नौ गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। 

By admin