• Thu. Jun 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कांग्रेस और टीएमसी के विलय की ख़बरों पर क्या कह रहे हैं राजनीतिक विश्लेषक

Byadmin

Jun 11, 2026


पश्चिम बंगाल

इमेज स्रोत, @AITCofficial

इमेज कैप्शन, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाक़ात की थी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के लिए राजनीति कभी आसान नहीं रही है.

कांग्रेस सत्ता से 1977 में बाहर हुई तो आज तक लौट नहीं पाई है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) 2011 में सत्ता से बाहर हुई और आज तक उबर नहीं पाई है.

अब तृणमूल कांग्रेस इस वर्ष सत्ता से बाहर हुई और पार्टी अस्तित्व के संकट से जूझ रही है.

ममता बनर्जी की पार्टी के कई विधायक और सांसद उनसे अलग हो गए हैं. विधानसभा में बाग़ी गुट ने अपना नेता प्रतिपक्ष बना लिया है.

दावा किया जा रहा है कि टीएमसी के 28 लोकसभा सांसदों में से 20 बाग़ी हो गए हैं. कुछ राज्यसभा सांसदों ने भी पार्टी से और सांसदी से इस्तीफ़ा दे दिया है.

By admin