• Fri. Jun 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind A Vs Sl A:वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की, किस कारण हुआ विवाद? वीडियो – Vaibhav Sooryavanshi Was Involved In A Heated Argument With A Sri Lanka A Fielder During Tri Series Match

Byadmin

Jun 15, 2026


भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की हो गई। भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में त्रिकोणीय सीरीज का मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच टाई छूटा जिसके बाद मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिये निकला जहां भारत ए को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान वैभव अपना आपा खो बैठे और उनकी श्रीलंकाई खिलाड़ी से बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद बीच बचाव कर मामले को शांत कराया गया। 

 

सुपर ओवर में हारा भारत ए

भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सोमवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहां मेजबान श्रीलंका-ए ने भारत-ए को छह रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। निर्धारित 50 ओवर में दोनों टीमों ने 265-265 रन बनाए, जिसके बाद मैच सुपर ओवर तक पहुंचा। टाई होने के बाद मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए और भारत-ए के सामने 17 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत-ए की टीम दबाव में बिखर गई और सिर्फ 10 रन ही बना सकी। इस तरह श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में छह रन से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ श्रीलंका-ए ने तीन अंक हासिल किए और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। वहीं, भारत-ए को टूर्नामेंट में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

किस तरह शुरू हुआ विवाद


  • यह मामला सुपर ओवर के आखिरी गेंद फेंके जाने के बाद हुई जब कुगाथस माथुलन ने वैभव को गेंद डाली।

  • भारत ए को उस समय आखिरी गेंद पर आठ रन की जरूरत थी। 

  • माथुलन ने शानदार यार्कर डाली जिस पर वैभव शॉट नहीं खेल पाए। इसके बाद वह जश्न मनाने लगे और श्रीलंका ए के खिलाड़ी भी इसमें शामिल हो गए।

  • सूर्यवंशी किस कारण भड़के इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि वह माथुलन के जश्न मनाने के तरीके या मैच खत्म होने के बाद उनसे कुछ कहा गया इसलिए भड़क उठे।



By admin